प्रविष्टि तिथि:
11 NOV 2024 8:55PM by PIB Delhi
रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री महामहिम डेनिस मंटुरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
उन्होंने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, परिवहन-संपर्क सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी हाल की यात्राओं और राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन के लिए दोनों पक्षों की टीमों द्वारा किए जा रहे निरंतर और संयुक्त प्रयासों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ विचारों के निरंतर आदान-प्रदान की आशा करते हैं।
***
एमजी/केसी/जेके