प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुश्री रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2024 9:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध वैज्ञानिक सुश्री रोहिणी गोडबोले के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने सुश्री गोडबोले की एक अग्रणी वैज्ञानिक और प्रर्वतक के रूप में प्रशंसा की, जो विज्ञान की दुनिया में महिलाओं के लिए एक मजबूत आवाज थीं। उन्होंने कहा कि रोहिणी गोडबोले के शैक्षणिक प्रयास भविष्य की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने में मदद करेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा:
"रोहिणी गोडबोले जी के निधन से दुखी हूं। वह एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और आविष्कारक थीं और विज्ञान की दुनिया में महिलाओं के लिए एक शक्तिशाली आवाज थीं। उनके शैक्षणिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
***
एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2068355)
आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
Odia
,
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam