प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पीएम गतिशक्ति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारत मंडपम में अनुभूति केंद्र का दौरा किया


पीएम गतिशक्ति ने भारत की बुनियादी ढांचा विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2024 9:44PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गतिशक्ति के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारत मंडपम स्थित अनुभूति केंद्र का दौरा किया। श्री मोदी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति ने भारत की अवसंरचना विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

आज, जब गतिशक्ति ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं, तो मैं भारत मंडपम गया और अनुभूति केंद्र का दौरा किया, जहां मैंने इस पहल की परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव किया।

"पीएम गतिशक्ति ने भारत की बुनियादी ढांचे के विकास की यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का शानदार उपयोग किया जा रहा है कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों और किसी भी संभावित चुनौती को कम किया जा सके।"

 

***

एमजी/आरपीएम/केसी/केके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2064579) आगंतुक पटल : 260
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam