प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2024 8:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा:

"पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

****

 

एमजी/ आरपीएम/ केसी/ एसकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2060448) आगंतुक पटल : 213
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam