प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण जीतने पर भारतीय टीम की प्रशंसा की

Posted On: 23 SEP 2024 1:15AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए आज भारतीय दल की प्रशंसा की है उन्होंने पुरुष और महिला शतरंज की टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा है:

45वें #FIDE शतरंज ओलंपियाड में भारत की ऐतिहासिक विजय, हमारी शतरंज टीम ने उत्कृष्ट जीत हासिल की! भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है! हमारी शानदार पुरुष और महिला शतरंज टीमों को बधाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने भारत की खेल यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मैं कामना करता हूं कि यह सफलता शतरंज प्रेमियों की कई पीढ़ियों को इस खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

***

एमजी/एआर/एनके



(Release ID: 2057710) Visitor Counter : 195