प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीट प्रवीण कुमार को ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 06 SEP 2024 5:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एथलीट प्रवीण कुमार को वर्तमान में जारी पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने उनके दृढ़ संकल्प और लगन की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"#पैरालंपिक2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में नई ऊंचाइयों को छूने और स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई!

उनके दृढ़ संकल्प और लगन ने हमारे देश को गौरव दिलाया है।

भारत को उन पर गर्व है!

#चीयर4भारत"

***

एमजी/एआर/आरपी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2052630) आगंतुक पटल : 200
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , Odia , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam