प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीट मरियप्पन थंगावेलु को पुरुषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2024 10:31AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एथलीट मरियप्पन थंगावेलु को मौजूदा पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने पैरालंपिक के लगातार तीन आयोजनों में जीत का सिलसिला बनाए रखने में उनके कौशल और निरंतरता की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
"पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई। पैरालंपिक के लगातार तीन आयोजनों में पदक जीतना सराहनीय है, जो उन्होंने जीते हैं। उनका कौशल, निरंतरता और दृढ़ संकल्प असाधारण है।
#Cheer4Bharat"
*****
एमजी/एआर/एसकेएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2051936)
आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam