उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2024 11:21AM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

'एक्स' पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा:

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भाई-बहनों के बीच पवित्र बंधन का उत्सव है, तथा यह एक-दूसरे को समर्थन देने और एक-दूसरे का ध्यान रखने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

इस शुभ अवसर पर, आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों, तथा ऐसा वातावरण बनाएं जहां वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकें।

*****

एमजी/एआर/पीकेए/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2046542) आगंतुक पटल : 189
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Hindi_MP , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Kannada