प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

अरुणाचल प्रदेश के लोगों की देशभक्ति राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में झलकती है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रविष्टि तिथि: 13 AUG 2024 4:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग के सेप्पा में #हरघरतिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि देशभक्ति अरुणाचल प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से झलकती है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के एक्स पर एक वीडियो पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए श्री मोदी ने लिखा:

"अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी भूमि है जहां देशभक्ति हर नागरिक के दिल में गहराई से निहित है। यह राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से झलकता है। #हरघरतिरंगा के प्रति ऐसा उत्साह देखकर खुशी हुई।"

****

एमजी/एआर/आईपीएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2044907) आगंतुक पटल : 244
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam