विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 11:38AM by PIB Bhopal

श्री मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

पूर्व विद्युत मंत्री श्री राज कुमार सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय में राज्यमंत्री श्री श्रीपाद येसो नाइक भी उपस्थित थे।

 

केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने देश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में एक समीक्षा बैठक भी की।

 

***

एमजी/एआर/आर

 

(रिलीज़ आईडी: 2024243) आगंतुक पटल : 130
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam