श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 11 JUN 2024 2:24PM by PIB Bhopal

डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री का प्रभार भी है।

मंत्री डॉ. मांडविया का स्वागत श्रम एवं रोजगार सचिव सुश्री सुमिता डावरा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

डॉ. मांडविया पिछली सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे।

डॉ. मांडविया गुजरात के पोरबंदर से लोकसभा सीट जीते हैं। इससे पहले वे 2012-2024 तक राज्यसभा के सदस्य थे। वे 2002-2007 के दौरान पालीताना से गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रहे।

***

एमजी/एआर/एके/एमपी

 

(रिलीज़ आईडी: 2024207) आगंतुक पटल : 131
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam