वित्‍त मंत्रालय

अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये


जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया

सकल राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

शुद्ध राजस्व (रिफंड के बाद) 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा;  वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि

Posted On: 01 MAY 2024 11:55AM by PIB Delhi

अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 12.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो घरेलू लेन-देन (13.4 प्रतिशत की वृद्धि) और आयात (8.3 प्रतिशत की वृद्धि) में मजबूत वृद्धि से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.5 प्रतिशत की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

सभी घटकों में सकारात्मक प्रदर्शन:

अप्रैल 2024 के संग्रह का विवरण:  

  • केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 43,846 करोड़ रुपये;
  • राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 53,538 करोड़ रुपये;
  • एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 99,623 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 37,826 करोड़ रुपये भी शामिल है;
  • उपकरः 13,260 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,008 करोड़ शामिल हैं।

अंतर-सरकारी निपटानः अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार ने संग्रहित आईजीएसटी से सीजीएसटी को  50,307 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 41,600 करोड़ रुपये का निपटान किया। इसका मतलब है कि नियमित निपटान के बाद अप्रैल, 2024 में सीजीएसटी के लिए 94,153 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 95,138 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त होगा।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को दर्शाता है। तालिका-1 अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 अप्रैल 2024 में प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्यवार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

 

 

तालिका 1: अप्रैल, 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि[1]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अप्रैल-23

अप्रैल-24

वृद्धि (%)

जम्मू और कश्मीर

803

789

-2%

हिमाचल प्रदेश

957

1,015

6%

पंजाब

2,316

2,796

21%

चंडीगढ़

255

313

23%

उत्तराखंड

2,148

2,239

4%

हरियाणा

10,035

12,168

21%

दिल्ली

6,320

7,772

23%

राजस्थान

4,785

5,558

16%

उत्तर प्रदेश

10,320

12,290

19%

बिहार

1,625

1,992

23%

सिक्किम

426

403

-5%

अरुणाचल प्रदेश

238

200

-16%

नगालैंड

88

86

-3%

मणिपुर

91

104

15%

मिजोरम

71

108

52%

त्रिपुरा

133

161

20%

मेघालय

239

234

-2%

असम

  1,513

1,895

25%

पश्चिम बंगाल

6,447

7,293

13%

झारखंड

3,701

3,829

3%

ओडिशा

5,036

5,902

17%

छत्तीसगढ़

3,508

4,001

14%

मध्य प्रदेश

4,267

4,728

11%

गुजरात

11,721

13,301

13%

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

399

447

12%

महाराष्ट्र

33,196

37,671

13%

कर्नाटक

14,593

15,978

9%

गोवा

620

765

23%

लक्षद्वीप

3

1

-57%

केरल

3,010

3,272

9%

तमिलनाडु

11,559

12,210

6%

पुडुचेरी

218

247

13%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

92

65

-30%

तेलंगाना

5,622

6,236

11%

आंध्र प्रदेश

4,329

4,850

12%

लद्दाख

68

70

3%

 अन्य क्षेत्र

220

225

2%

केन्द्रीय क्षेत्राधिकार

187

221

18%

कुल योग

1,51,162

1,71,433

13%

 

तालिका-2: आईजीएसटी का एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्सा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया गया अप्रैल (करोड़ रुपये में)

 

निपटान-पूर्व एसजीएसटी

निपटान-पश्चात एसजीएसटी[2]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अप्रैल-23

अप्रैल -24

वृद्धि

अप्रैल -23

अप्रैल -24

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

394

362

-8%

918

953

4%

हिमाचल प्रदेश

301

303

1%

622

666

7%

पंजाब

860

999

16%

2,090

2,216

6%

चंडीगढ़

63

75

20%

214

227

6%

उत्तराखंड

554

636

15%

856

917

7%

हरियाणा

1,871

2,172

16%

3,442

3,865

12%

दिल्ली

1,638

2,027

24%

3,313

4,093

24%

राजस्थान

1,741

1,889

9%

3,896

3,967

2%

उत्तर प्रदेश

3,476

4,121

19%

7,616

8,494

12%

बिहार

796

951

19%

2,345

2,688

15%

सिक्किम

110

69

-37%

170

149

-12%

अरुणाचल प्रदेश

122

101

-17%

252

234

-7%

नगालैंड

36

41

14%

107

111

4%

मणिपुर

50

53

6%

164

133

-19%

मिजोरम

41

59

46%

108

132

22%

त्रिपुरा

70

80

14%

164

198

21%

मेघालय

69

76

9%

162

190

17%

असम

608

735

21%

1,421

1,570

10%

पश्चिम बंगाल

2,416

2,640

9%

3,987

4,434

11%

झारखंड

952

934

-2%

1,202

1,386

15%

ओडिशा

1,660

2,082

25%

2,359

2,996

27%

छत्तीसगढ़

880

929

6%

1,372

1,491

9%

मध्य प्रदेश

1,287

1,520

18%

2,865

3,713

30%

 गुजरात

4,065

4,538

12%

6,499

7,077

9%

दादरा और नगर हवेली एवं  दमन और दीव

62

75

22%

122

102

-16%

महाराष्ट्र

10,392

11,729

13%

15,298

16,959

11%

कर्नाटक

4,298

4,715

10%

7,391

8,077

9%

गोवा

237

283

19%

401

445

11%

लक्षद्वीप

1

0

-79%

18

5

-73%

केरल

1,366

1,456

7%

2,986

3,050

2%

तमिलनाडु

3,682

4,066

10%

5,878

6,660

13%

पुडुचेरी

42

54

28%

108

129

19%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

46

32

-32%

78

88

13%

तेलंगाना

1,823

2,063

13%

3,714

4,036

9%

आंध्र प्रदेश

1,348

1,621

20%

3,093

3,552

15%

लद्दाख

34

36

7%

55

61

12%

अन्य क्षेत्र

22

16

-26%

86

77

-10%

कुल योग

47,412

53,538

13%

85,371

95,138

11%


[1] इसमें वस्तु के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है

[2] निपटान के बाद का जीएसटी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के जीएसटी राजस्व और आईजीएसटी के एसजीएसटी हिस्से का संचयी हिस्सा है जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिया जाता है

****

एमजी/एआर/एसके



(Release ID: 2019325) Visitor Counter : 1129