प्रविष्टि तिथि:
08 MAR 2024 3:35PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गरीबों में भी सबसे गरीब लोगों के जीवन पर पीएम स्वनिधि योजना के प्रभाव को रेखांकित किया।
आज महिला दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों में कई महिलाएं है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"पीएम स्वनिधि योजना ने गरीब से गरीब कामगारों के जीवन में भी नई खुशियां भरी हैं। इनमें बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें भी शामिल हैं।"
****
एमजी / एआर / आरपी / जेके/डीए