प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रविष्टि तिथि:
04 MAR 2024 6:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा:
“मैं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज की अच्छी सेहत और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उनकी शिक्षाएं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन अनेक लोगों के लिए आशा की किरण है तथा हमारे समाज के आध्यात्मिक विकास और कल्याण में उन्होंने अपार योगदान दिया है।”
*******
एमजी/एआर/आरके/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2011393)
आगंतुक पटल : 363
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali-TR
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam