प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहार सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं

Posted On: 21 FEB 2024 10:30AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक, सम्मक्का-सरक्का मेदारम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने सम्मक्का-सरक्का को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

सबसे बड़े जनजातीय त्योहारों में से एक और हमारी सांस्कृतिक विरासत की स्थायी भावना की जीवंत अभिव्यक्ति, सम्मक्का-सरक्का मेदाराम जथारा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। यह जथारा भक्ति, परंपरा और सामुदायिक भावना का एक महान मिश्रण है। हम सम्मक्का-सरक्का को नमन करते हैं और उनकी एकता और वीरता के आदर्श की भावना का स्‍मरण करते हैं।''

గిరిజనుల అతిపెద్ద పండుగలలో ఒకటైన,మన సాంస్కృతిక వారసత్వానికి చిరకాల స్ఫూర్తిగా నిలిచే చైతన్యవంతమైన వ్యక్తీకరణ అయిన ఈ  సమ్మక్క-సారక్క మేడారం జాతర ప్రారంభోత్సవానికి శుభాకాంక్షలు. ఈ జాతర భక్తి, సంప్రదాయం, సమాజ స్ఫూర్తిల గొప్ప కలయిక. మనం సమ్మక్క-సారక్కలకు ప్రణమిల్లుదాం, వారు అభివ్యక్తీకరించిన ఐక్యతా స్ఫూర్తిని, పరాక్రమాన్ని గుర్తుచేసుకుందాం.

***

एमजी/एआर/आईपीएस/डीके



(Release ID: 2007605) Visitor Counter : 436