प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 20 FEB 2024 10:49AM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की है।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

मिजोरम के निवासियों को स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं। देश को मिजोरम की अनूठी संस्कृति, समृद्ध सौन्‍दर्य और मिजोरम-निवासियों की मिलनसारिता की भावना पर बहुत गर्व है। मिज़ो संस्कृति परंपरा और सद्भाव का समन्‍वय है, जो बहुत प्रेरणादायक है। मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।

**********

एमजी/एआर/वीएल/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2007331) आगंतुक पटल : 341
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam , Malayalam