प्रविष्टि तिथि:
18 JAN 2024 11:07AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नमिता अग्रवाल द्वारा गाया गया भगवान श्रीराम का उड़िया भक्ति भजन "अयोध्या नगरी नाचे रमनकु पाई" साझा किया है, जिसे सरोज रथ ने संगीतबद्ध किया है।
एक एक्स पोस्ट पर प्रधानमंत्री ने कहा;
“भारत के हर हिस्से में प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति है। हर भाषा में भी आपको उन्हें समर्पित कई भजन मिल जाएंगे। उड़िया में किया गया ऐसा ही एक प्रयास यहां दिया गया है।
#ShriRamBhajan”
****
एमजी/एआर/आइपीएस/एसके