प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2023 6:23PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

भारत की नारी शक्ति का एक और उत्कृष्ट प्रदर्शन!

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी शानदार हॉकी टीम को बधाई! कौशल, अटूट जुनून और दृढ़ संकल्प से भरे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वास्तव में हमारे मन को गर्व से भर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए चैंपियन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं!

***

एमजी/एआर/आरपी/जेके/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1975154) आगंतुक पटल : 988
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Kannada , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam