प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की गोला फेंक स्‍पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2023 6:49PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझू एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की गोला फेंक-एफ37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु को बधाई दी।

उन्होंने मनु की अतुल्य ताकत या सामर्थ्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके कौशल ने समूचे देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:

‘एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की गोला फेंक-एफ37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनु को बधाई।

उनकी अतुल्य ताकत या सामर्थ्य और उत्‍कृष्‍ट कौशल ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।   भविष्य के प्रयासों के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं।’

यहां पर प्रधानमंत्री का ट्वीट लगाएं

***

एमजी/एमएस/एआर/आरपी/आरआरएस ...


(रिलीज़ आईडी: 1972247) आगंतुक पटल : 180
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam