प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिला युगल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर मनीषा रामदास, मनदीप कौर को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
26 OCT 2023 9:32PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में महिला युगल बैडमिंटन एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनीषा रामदास और मनदीप कौर को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने इन खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और दृढ़ संकल्प की भी सराहना की।
एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"महिला युगल बैडमिंटन एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनीषा रामदास और मनदीप कौर को शुभकामनाएं।
उन्होंने उत्कृष्ट तालमेल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है।"
***
एमजी/एआर/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1971848)
आगंतुक पटल : 203
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam