प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ललिता किलाका को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 9:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ललिता किलाका को हांगझोऊ एशियाई पैरा गेम्स में महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने पर बधाई दी है।

उन्होंने उनके असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में लिखा :

ललिता किलाका का महिलाओं की 1500 मीटर-टी11 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करना भारत के लिए गौरव का क्षण है। उनका असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। वह नई ऊंचाइयां छूती रहें और अधिक उपलब्धियां हासिल करती रहें!

***

एमजी/एआर/एमपी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1971176) आगंतुक पटल : 255
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada