प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 9:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी।

उन्होंने गुर्जर के प्रदर्शन को अविश्वसनीय बताते हुए उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में उल्लेखनीय स्वर्ण पदक जीतने पर @SundarSGurjar को बधाई। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

***

एमजी/एआर/आर/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1971174) आगंतुक पटल : 398
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam