प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में वैष्णवी पुनयानी के कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

Posted On: 25 OCT 2023 7:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वैष्णवी पुनयानी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई पैरा खेलों में बैडमिंटन महिला एकल में कांस्य पदक जीतने पर वैष्णवी पुनियानी को बधाई। यह उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के बारे में बहुत कुछ कहती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

एमजी / एमएस / एआर / जेके/वाईबी



(Release ID: 1971110) Visitor Counter : 196