प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल स्पर्धा में निमिषा के स्वर्ण पदक जीतने पर ख़ुशी जाहिर की
प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2023 7:52PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर निमिषा को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल स्पर्धा में स्वर्णिम जीत पर निमिषा को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत हमें गर्व और प्रेरणा से भर देती है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
******
एमजी / एमएस / एआर / जेके /वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1971089)
आगंतुक पटल : 268
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada