प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा खेल 2022 में महिला डबल्स कंपाउंड स्पर्धा में पैरा तीरंदाज शीतल देवी और सरिता के रजत पदक जीतने पर अत्‍यंत प्रसन्‍नता जताई

प्रविष्टि तिथि: 25 OCT 2023 6:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई पैरा खेल 2022 में महिला डबल्स कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर पैरा तीरंदाज शीतल देवी और सरिता को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:

‘महिला डबल्स कंपाउंड स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने के लिए हमारी पैरा तीरंदाज शीतल देवी और सरिता को बधाई। भारत इस शानदार सफलता का जश्न मना रहा है।’

***

एमजी/एमएस/एआर/आरआरएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1971088) आगंतुक पटल : 224
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam