प्रविष्टि तिथि:
25 OCT 2023 1:24PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की भाला फेंक एफ64 2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और पैरा एशियन रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाने पर सुमित अंतिल को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“क्या अविश्वसनीय उपलब्धि है!
सुमित अंतिल ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड, पैरा एशियाई रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाया।
सुमित सही मायनों में चैंपियन है! उनका असाधारण प्रदर्शन उनकी अदम्य भावना और कौशल का प्रमाण है।
भारत बेहद गर्व के साथ इस जीत का जश्न मना रहा है।”
***
एमजी/एमएस/एआर/आरके/एसके