प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सिमरन वत्स द्वारा एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर खुशी व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 24 OCT 2023 1:10PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सिमरन वत्स को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन वत्स को एक अद्भुत रजत पदक। इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई।

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।”

***


एमजी / एमएस / एआर / आर


(रिलीज़ आईडी: 1970446) आगंतुक पटल : 282
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Assamese , Tamil , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada