प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में निशाद कुमार द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2023 5:39PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ  में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर निशाद कुमार को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:     

पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर निशाद कुमार को हार्दिक बधाई। उन्होंने दृढ़ संकल्प और अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया। पूरा देश इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न बड़े गर्व और खुशी के साथ मना रहा है।'' 

*****

एमजी / एमएस / एआर / आरपी / जेके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1970222) आगंतुक पटल : 255
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu