प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में पार्वती कुंड में पूजा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पार्वती कुंड में दर्शन और पूजा की

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2023 11:52AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के दर्शन करने पर एक्स पर एक पोस्ट में खुशी व्यक्त की है। उन्होंने सभी देशवासियों के कल्याण और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।"


उन्होंने पार्वती कुंड से कुछ और झलकियां साझा कीं


प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी एक्स पर पोस्ट किया: "पार्वती कुंड की झलक, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रार्थना की और पूजा में हिस्सा लिया।"

"पार्वती कुंड की झलक, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रार्थना की और पूजा में हिस्सा लिया।"

****

एमजी/एमएस/आरपी/एएम/केपी/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 1966948) आगंतुक पटल : 477
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Kannada , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam