प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2023 11:03AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं के सांडा 60 किग्रा वर्ग, वुशु में रजत पदक जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने महिलाओं के सांडा 60 किग्रा वर्ग, वुशु में रजत पदक जीता है। उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता दिखाई है। उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”
*********
एमजी/एमएस/केपी/एसके