प्रविष्टि तिथि:
03 OCT 2023 10:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों 2022 में महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अन्नू रानी को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एथलेटिक्स में एक और स्वर्ण!
एशियाई खेलों में महिला भाला फेंक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अन्नू रानी पर बेहद गर्व है।
इस गोल्ड मेडल ने भारत को गौरवान्वित किया है। वह ऊंचे लक्ष्यों को पाने की कोशिश करती रहें और हम सभी को प्रेरित करती रहें!”
*******
एमजी/एमएस/आरके/एसएम/एमपी/वाईबी