प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने के लिए मुक्केबाज प्रीति पवार को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
03 OCT 2023 9:34PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में भारत के लिए महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर मुक्केबाज प्रीति पवार को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें 19 वर्षीय खिलाड़ी के प्रदर्शन पर गर्व है, जो उसकी निरंतरता, समर्पण और कभी न हार मानने के जज्बे का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर की एक पोस्ट में कहा :
“एक प्रतिभाशाली मुक्केबाज जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर एशियाई खेलों में महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है।
प्रीति पवार के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है, जो उनकी निरंतरता, समर्पण और कभी न हार मानने के जज्बे का प्रमाण है।”
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1963904)
आगंतुक पटल : 559
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam