प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी

Posted On: 29 SEP 2023 2:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:

“महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह पर गर्व है! एशियाई खेलों में उनकी सफलता उनकी प्रतिबद्धता, समर्पित प्रशिक्षण और अटूट दृढ़ संकल्प के कारण है।

*********

एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/वाईबी/डीके-



(Release ID: 1962000) Visitor Counter : 120