प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पलक को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2023 2:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पलक को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने X पर अपने संदेश में कहा:
“शूटिंग में भारत के लिए एक और विशेष क्षण!
पलक को उनके असाधारण प्रदर्शन और 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। उनकी सटीकता और फोकस ने हमारे देश को बहुत गौरव दिलाया है। मैं उनके आगामी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''
****
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1961976)
आगंतुक पटल : 332
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
Bengali
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam