प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2023 9:19PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने होयसल के पवित्र मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने यूनेस्को द्वारा एक्स पर की गई एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा;
“भारत के लिए गौरव का पल!
होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता और नक्काशीदार डिज़ाइन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।
***
एमजी/एमएस/एमपी/एजे