प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बहन श्रीमती गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 17 SEP 2023 9:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक की बहन श्रीमती गीता मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“मैं प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं। वह बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी थीं, जो अपनी बुद्धिमता और लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति जुनून के लिए प्रसिद्ध थीं। वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी समर्पित थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं @Naveen_Odisha जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ओम शांति।"

 

******

एमजी/एमएस/पीकेए/एमबी



(Release ID: 1958119) Visitor Counter : 233