प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री की मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ बैठक
प्रविष्टि तिथि:
24 AUG 2023 11:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर 24 अगस्त 2023 को जोहान्सबर्ग में मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम फिलिप जैसिंटो न्युसी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की। चर्चा के प्रमुख मुद्दों में संसदीय संपर्क, रक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, ऊर्जा, खनन, स्वास्थ्य, व्यापार एवं निवेश, क्षमता निर्माण, समुद्री सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट में राष्ट्रपति न्युसी की भागीदारी की सराहना की।
राष्ट्रपति न्यूसी ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और अफ्रीकन यूनियन में जी20 की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की पहल की भी सराहना की।
***
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेसी/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1951910)
आगंतुक पटल : 201
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam