प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2023 11:48PM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

''एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह भारत की चौथी जीत है और यह हमारे खिलाड़ियों के अथक समर्पण, कठोर प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश में अपार गौरव को प्रज्‍ज्‍वलित किया है। हमारे खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।''

***

एमजी/एमएस/पीकेए/एसएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1948261) आगंतुक पटल : 385
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam