प्रविष्टि तिथि:
05 AUG 2023 6:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री माननीय श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से टेलीफोन पर बातचीत की।
दोनों राजनेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और 31 मई से 3 जून 2023 तक प्रधानमंत्री श्री प्रचंड की भारत की हाल की यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं पर आगे की बातचीत की, ताकि द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके तथा दोनों देशों के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत किया जा सके।
एक करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी नेपाल, भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति का एक प्रमुख भागीदार है।
यह टेलीफोन वार्ता दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर विचारों के आदान-प्रदान की परंपरा की निरंतरता को रेखांकित करती है।
*****
एमजी / एमएस / जेके /वाईबी