प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 JUL 2023 8:12PM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है।

भारत के राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल द्वारा किए गए एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“राष्ट्रपति जी को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर बधाई। सार्वजनिक सेवाओं के प्रति उनके अथक समर्पण और प्रगति की दिशा में निरंतर प्रयास अत्यंत ही प्रेरणादायी हैं। उनकी विभिन्न उपलब्धियां उनके नेतृत्व के ठोस प्रभाव को परिलक्षित करती हैं। ‘‘

 

***

एमजी/एमएस/एसकेजे/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1942616) आगंतुक पटल : 425
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam