प्रविष्टि तिथि:
17 JUL 2023 12:19PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर की शताब्दियों पुरानी ‘नमदा’ कला के पुनर्जीवन पर एक आलेख को साझा किया है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः
“आह्लादित हूं कि कश्मीर की शताब्दियों पुरानी ‘नमदा’ कला फिर से जीवित हो रही है और अब वर्षों बाद वैश्विक पटल पर पहुंच रही है! यह हमारे दस्तकारों के कौशल और जिजीविषा का प्रमाण है। यह हमारी समृद्ध विरासत के पुनर्जीवन का शुभ समाचार है।”
****
एमजी/एमएस/आरपी/एकेपी/डीके-