प्रधानमंत्री कार्यालय
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत द्वारा लाए गए प्रस्ताव को स्वीकार किया
प्रविष्टि तिथि:
15 JUN 2023 9:24AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत द्वारा लाए गए प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीकार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को रिकॉर्ड 190 सह-प्रायोजन प्राप्त हुए। सभी के समर्थन के लिए आभारी हूं।”
*******
एमजी/एमएस/आरपी/आर/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1932483)
आगंतुक पटल : 729
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Manipuri
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam