प्रविष्टि तिथि:
13 JUN 2023 8:02PM by PIB Delhi
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री जेक सुलिवन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति श्री बाइडन प्रधानमंत्री श्री मोदी की राजकीय यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बढ़ने और मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे राष्ट्रपति श्री बाइडेन के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उपयोगी यात्रा और बातचीत के लिए उत्सुक हैं।
*****
एमजी/ एमएस/ आरपी/ एसकेएस / डीए