प्रविष्टि तिथि:
09 JUN 2023 8:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एक क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्होंने लैवेंडर के विषय को रेखांकित किया था।
श्री मोदी जम्मू-कश्मीर में लैवेंडर की बढ़ती लोकप्रियता पर खुशी जाहिर कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
"जम्मू और कश्मीर में लैवेंडर को लोकप्रिय होते देखकर अच्छा लगा। मैंने हाल ही में #MannKiBaat कार्यक्रम के दौरान भी इस विषय को रेखांकित किया था। youtu.be/kkbQzipkqrA"
****
एमजी / एमएस / आरपी / जेके/डीके-