प्रविष्टि तिथि:
14 APR 2023 8:46AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। श्री मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में हुए हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा है;
पंजाब के होशियारपुर में हुई एक दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की स्वीकृति दी है। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
********
एमजी/एमएस/एनके