प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन का 60 प्रतिशत कवरेज होने पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने कहा, यह एक शानदार उपलब्धि है और इससे कई जिंदगियां सशक्त होंगी
प्रविष्टि तिथि:
04 APR 2023 7:47PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शनों का 60 प्रतिशत कवरेज होने पर अपनी खुशी व्यक्त की है और कहा कि यह एक शानदार उपलब्धि है और इससे कई जिंदगियां सशक्त होंगी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि हम आने वाले समय में इस कवरेज को और भी तेज गति से बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किए गए एक ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“यह एक शानदार उपलब्धि है और इससे कई जिंदगियां सशक्त होंगी। हम आने वाले समय में ज्यादा तेज गति से इस कवरेज को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”
****
एमजी/एमएस/एआर/एमपी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1913669)
आगंतुक पटल : 371
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam