प्रधानमंत्री कार्यालय

राज्यों के विकास में ही देश का विकास निहित है: प्रधानमंत्री

Posted On: 25 MAR 2023 11:21AM by PIB Delhi

अपने एक ट्वीट में, सांसद श्री संजय सेठ ने झारखंड के रांची में 9400 करोड़ रुपये की लागत से 21 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उपरोक्त परियोजनाओं के बारे में सांसद श्री संजय सेठ के ट्वीट का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा;

“राज्यों के विकास में ही देश का विकास निहित है। इन राष्ट्रीय परियोजनाओं से झारखंड सहित पूरे देश की प्रगति को नई गति मिलेगी।”

*****

एमजी/एमएस/एआर/आर



(Release ID: 1910666) Visitor Counter : 371