प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने विरुदुनगर में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए तमिलनाडु को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2023 5:49PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क, विरुदुनगर के आकांक्षी जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा इस मेगा टेक्सटाइल पार्क के शुभारंभ की घोषणा के ट्वीट का जवाब प्रधानमंत्री दे रहे थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"आज तमिलनाडु की मेरी बहनों और भाइयों के लिए एक बहुत ही खास दिन है! विरुदुनगर का आकांक्षी जिला पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क का घर होगा। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और राज्य के युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।"

#PragatiKaPMMitra"

 

***

एमजी/एमएस/एआर/जीबी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1909718) आगंतुक पटल : 315
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam