प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

 प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के आलेख को साझा किया  

प्रविष्टि तिथि: 08 MAR 2023 7:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एक आलेख साझा किया। यह आलेख ‘हर महिला की कहानी मेरी कहानी - मैं महिला-पुरुष समानता को लेकर आशान्वित क्यों हूं’ दरअसल भारतीय महिलाओं की अदम्य या अजेय भावना और स्‍वयं उनके अपने जीवन वृतांत के बारे में है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘त्रिपुरा से लौटते समय मैंने इस आलेख को पढ़ा और इसे अत्‍यंत प्रेरणादायक पाया। मैं अन्य लोगों से भी इसे पढ़ने का अनुरोध करूंगा। महिला दिवस पर यह एक अत्‍यंत प्रेरणादायक व्यक्तित्व का जीवन वृतांत है, जिन्होंने जन सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और आगे चलकर भारत की राष्ट्रपति बनीं।’

 

 

***

एमजी/एमएस/एआर/आरआरएस ...


(रिलीज़ आईडी: 1905177) आगंतुक पटल : 421
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam