प्रविष्टि तिथि:
01 FEB 2023 9:21AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक के सभी कर्मियों को उनके स्थापना-दिवस पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“समस्त तटरक्षक कर्मियों को उनके स्थापना-दिवस पर बधाई। भारतीय तटरक्षक अपनी कार्य-दक्षता और हमारे तटों को सुरक्षित रखने के प्रयासों के लिये जाना जाता है। मैं उनके भावी प्रयासों के लिये भी उन्हें शुभकामनायें देता हूं। @IndiaCoastGuard”
एमजी/एएम/एकेपी